महाराष्ट्र के सोलापुर में तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार... 7 की मौत, सीएम शिंदे ने की मुआवजे की घोषणा

hindmata mirror
0


महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार को बड़ी दुर्घटना हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुस गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। 


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोलापुर सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की है। बताया गया है कि यह हादसा शाम 6.45 बजे संगोला टाउन के पास हुआ। यहां 32 तीर्थयात्रियों, (जिन्हें वरकारी कहा जाता है) का एक जत्था धार्मिक यात्रा (डिंडी) के लिए जुटा था।


यह यात्रा कोल्हापुर जिले के जत्थरवाड़ी से पंढरपुर पहुंचनी थी। जो समूह इस दुर्घटना का शिकार हुआ, वह तीन दिन पहले ही निकला था। इस बीच रविवार शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से इस समूह को टक्कर मार दी। बताया गया है कि ड्राइवर का कार से नियंत्रण छूट गया था। 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured