पुणे के लुल्लानगर इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ग्राउंड फ्लोर पर है क्रिकेटर जहीर खान का रेस्टोरेंट

hindmata mirror
0


Maharashtra : महाराष्ट्र के पुणे शहर के लुल्लानगर इलाके में एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल मेंआग लग गई. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और तीन पानी के टैंकर मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पूर्व क्रिकेटर जहीर खान का रेस्टोरेंट है. इस बिल्डिंग का नाम मार्वल विस्टा बिल्डिंग है जिसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई.


आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


दमकल के अधिकारी ने यह जानकारी दी और बताया कि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारी ने बताया कि आग दक्षिण पुणे के लुल्ला नगर इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट लगी थी.


उन्होंने बताया कि आग बुझाने के मकसद से दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गये थे. कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा, हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured