मुंबई में 'हैटमैन' का आतंक, महिला को उतारा मौत के घाट, अगले शिकार के तलाश में शिकारी, देखें वीडियो में हैवानियत

hindmata mirror
0


मुंबई
: ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो इतना भयावह है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए लोगों को जागरुक रहने के लिए सलाह दे रहे हैं। 


क्या है पूरा मामला? 

वायरल वीडियो को @1Munendrasingh ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि मुंबई में चौंकाने वाली घटना!एक महिला पर #HatmanKillerInMumbai ने चाकू से हमला किया, एक लीक सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम रिकार्ड हो गया है।  गुस्साए बदमाश ने उसे घसीटकर सड़क से बाहर कर दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि घटना क्यों हुई.. HatMan से सावधान रहें। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स ने मुंबई में रहने वाले लोगों को हैटमैन से बचने के लिए अनुरोध किया है। वहीं अन्य यूजर ने भी इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय ये ट्विटर पर भारत में चौथे नंबर ट्रेंड कर रहा था। 


हत्या करने के बाद किया ये 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कार से उतरती है तभी ही पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति महिला के ऊपर हमला कर देता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो महिला के ऊपर चाकू से हमला कर रहा है। हमले के तुरंत बाद महिला सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद हमलावर महिला को सड़क से किनारे करता है। इस वीडियो को रिकार्ड करने वाला व्यक्ति बता रहा है कि ये घटना अंधेरी की है। हालांकि ये वीडियो कहां की है। इंडिया टीवी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured