Mumbai: तेज रफ्तार कार से कॉलेज स्‍टूडेंट ने ऑटो को मारी जबरदस्‍त टक्‍कर, चंद लम्‍हों में हुआ सब कुछ तहस-नहस

hindmata mirror
0


मुंबई में गोरेगांव की वनराइ पुलिस ने गुरुवार को एक 22 वर्षीय कॉलेज स्‍टूडेंट को गिरफ्तार किया, जिसकी कार से हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपित स्‍टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान गोविंदम यादव के रूप में हुई है। वह भिवंडी का रहने वाला है। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं।


जोगेश्‍वरी फ्लाइओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के दो बजे यह दुर्घटना वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेस हाइवे के जोगेश्‍वरी फ्लाइओवर पर हुई है। मृत यात्री की पहचान जिनॉय मोलकपल्‍ली के रूप में हुई है, जो लोखंडवाला, कांदिवली का रहने वाला है और मरोल में काम करता है। मृत ऑटो चालक का नाम रोहित पंडित है। उसकी उम्र 22 साल है। रोहित झारखंड से है और मरोल में अपने चार दोस्‍तों के साथ रहता है।


ड्राइवर का हटा एसयूवी से कंट्रोल

पुलिस ने कहा है कि घटना वाले दिन मोलकपल्‍ली ने घर जाने के लिए उबर ऑटो बुक किया था। वह घर जाने के अपने रास्‍ते पर था कि डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो को जोरदार टक्‍कर मार दी। ऐसा शायद चालक का वाहन से नियंत्रित खोने की वजह से हुआ होगा।


रोहित की मार्च में होने वाली थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक रोहित के एक परिजन ने कहा है, रोहित का परिवार झारखंड में रहता है। वह अभी चार-पांच महीने पहले ही काम की तलाश में मुंबई आया था और यहां आने के साथ ऑटो चलाने लगा। मार्च में उसे घर वापस जाना था क्‍योंकि उसकी शादी थी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured