ठाणे: मुंबई में अमेजन के एक डिलीवरी बॉय ने 12 साल की बच्ची की फरिश्ता बन जान बचाई। मामला ठाणे का है। दरअसल ठाणे में एक बच्ची लोहे के गेट के साथ खेल रही थी। तब अचानक से लोहे का गिर पड़ा। जिसके चलते बच्ची उसके नीच दब गई। लोहे के भारी भरकम गेट से दबने के चलते बच्ची चिल्लाने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अमेजन के एक डिलीवरी बॉय ने बच्ची की चीखें सुनी तो मदद के लिए दौड़ पड़ा। तुरंत मदद करने के चलते लड़की की जान बच गई। अब लोग उस डिलीवरी बॉय की तारीफ कर रहे हैं।
लड़की की आंख के पास घुसा लोह का टुकड़ा एक ट्विटर यूजर प्रतीक सालुंके के एक पोस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे में यह भयानक दुर्घटना तब हुई जब लड़की अपने स्कूल के गेट पर खेल रही थी। अचानक, धातु का गेट ढीला हो गया और उसका एक हिस्सा गाल में घुस गया। प्रतीक ने बताया कि, चहरे के जिस हिस्से में लोहे का टुकड़ा घुसा वह आंख से केवल 1 इंच की दूरी पर था। इसी दौरान अमेजन के डिलीवरी बॉय रवि वहां से गुजर रहा था। उसने लड़की को घायल देखा तो तुरंत मदद के लिए पहुंचा।
30 मिनट तक लोहे के गेट को थामे रहा रवि प्रतीक ने बताया कि, रवि उस लोहे के गेट को करीब 30 मिनट तक साधे रहा, जबतक कि, पास के वसंत विहार अस्पताल के डॉक्टर और नर्स मदद के लिए नहीं आ गए। इसके बाद उस गेट के लोहे के हिस्से को काटकर उस लड़की की जान को बचाया गया। इसके बाद बच्ची को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रतीक सालुंके ने अमेजन के डिलीवरी बॉय की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने उसका फोन नंबर भी शेयर किया है, ताकि जो उसकी इस दिलेरी के लिए मदद कर सके।
रवि की इंटरनेट पर जमकर हो रही है तारीफ प्रतीक ने अमेज़न इंडिया से डिलीवरी बॉय की मदद के लिए उसे इनाम देने की गुजारिश की है। रवि के इस मानवीय कार्य की लोग इंटरनेट पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों ने अमेजन से रवि को इनाम देने का भी आग्रह किया है। कई लोगों ने रवि के निजी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और न केवल बच्चे की मदद करने के लिए बल्कि मानवता में उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
स्विगी ने भी शेयर किया था ऐसा ही एक किस्सा इंटरनेट पर लोग रवि को इनाम के रूप में उन्हें छोटी-छोटी राशियाँ दान में दे रहे हैं। @RaviMen48172263 नाम के यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, अमेज़ॅन आप लोगों को एक "असली हीरो" मिला है। रवि भाई आपका काम गर्व करने लायक है। मुझे आज गर्व है कि हम दोनों का एक ही नाम है भाई। इस साल फरवरी में स्विगी ने एक डिलीवरी मैन की कहानी साझा की थी, जो एक सीनियर सिटीजन को अस्पताल ले गया, जब दूसरों ने दूर देखा, यह सुनिश्चित करते हुए कि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
.jpg)