वाराणसी: मुंबई के फल व्यवसायी बालचंद्र को सोमवार की सुबह बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायल फल कारोबारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री धाम कालोनी की है। पुलिस ने मौके से गोली के दो खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।
बाइक सवार बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवा कर की फायरिंग
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बालचंद चौधरी की मुंबई मे गन्ने की जूस की दुकान है। वो शिवपुर के शास्त्री धाम में मकान बनवा के रहते है। बताया जा रहा है कि लालचंद्र के घर पर लोग भतीजे की शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी अष्टभुजी मंदिर में शादी होनी थी। परिजन शादी में गए हुए थे और महिलाएं घर के अंदर तैयार हो रही थी। इसी बीच सुबह करीब 9.30 बजे दो बाइक पर चार लोग उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही बालचंद्र ने दरवाजा खोला, हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली उनके जबड़े में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अंदर की महिलाएं घबरा कर दौड़ी-दौजडी बाहर आईं लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जबड़े में लगी है गोली
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालचंद्र को पड़ोसियों की मदद से असपताल भिजवाया। फिर पड़ताल में जुट गई। पुलिस के अनुसार, गोली उनके मुंह के पास मारी गई है, जो जबड़े में फंस गई है।
घटना के कारण का पता नहीं
बालचंद्र को गोली क्यों मारी गई, इसकी वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। वैसे लोग जमीन संबंधी विवाद की आशंका जता रहे हैं। पुलिस इस घटना के वजह की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी लालचंद्र चौधरी पर हमला हो चुका है। बालचंद चौधरी की दो शादियां हुई है लेकिन दोनों ही पत्नियों से कोई संतान नहीं है।
.jpg)