Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी हुई जलमग्न, आने वाले पांच दिनों में बारिश बनेगी आफत

hindmata mirror
0

मुंबई: मानसून की बारिश से एक ओर लोगों को राहत मिल रही है। तो वहीं बारिश से मुंबई के लोगों को परेशान कर दिया है। बता दें कि मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। मानसून की बारिश मुंबई में आफत बनकर बरस रही है। ज्यादा पानी गिरने के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आशंका जताई है।


आपको बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद कई प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं। वहीं पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।


वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति पर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निगरानी व स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए। 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured