Mumbai: संजय राउत ने बताया बीजेपी ने क्यों एकनाथ शिंदे को बनाया महाराष्ट्र का CM, शिवसेना की ताकत से जुड़ी है बात

hindmata mirror
0

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया है ताकि वह बाल ठाकरे की शिवसेना से मुंबई हथिया सके। राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि शिंदे शिवसेना से नहीं हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि शिंदे का इस्तेमाल मुंबई में शिवसेना को हराने के लिए किया गया है।


दरअसल, मुंबई में इस साल के अंत में निकाय चुनाव होंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) देश की सबसे अमीर नगर पालिका है। यहां शिवसेना ने दो दशकों से अधिक समय तक राज किया है। राउत का कहना है कि भाजपा एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल कर शिवसेना की ताकत कम करना चाहती है।


जहां ठाकरे हैं वहीं है शिवसेना 

राउत ने कहा कि कांग्रेस कई बार बंटी, लेकिन इंदिरा गांधी की कांग्रेस अब भी जिंदा है। इसी तरह शिवसेना वहीं है जहां ठाकरे हैं। उपमुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए फडणवीस की सराहना की जानी चाहिए। शिंदे पहले उनकी सरकार में मंत्री थे। भाजपा में अनुशासन बनाए रखा जाता है और आदेशों का पालन किया जाता है।


ईडी के अधिकारियों ने अच्छा व्यवहार किया

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शुक्रवार को राउत ईडी के सामने पेश हुए थे। इस संबंध में उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि सभी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। ईडी ने मुझसे 10 घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। मैंने उनसे कहा कि अगर और जानकारी चाहिए तो मैं दूंगा। डरने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। सच्चाई मेरे साथ है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured