Mumbai: महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में डॅाक्टर गिरफ्तार, बदनाम करने की दी थी धमकी

hindmata mirror
0


मुंबई: मुंबई के एक निकाय अस्पताल के 27 वर्षीय डॅाक्टर को पूर्व महिला सहकर्मी से साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि छेड़छाड़ और अन्य संबंधित अपराधों की प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, डिंडोशी पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय महिला डॉक्टर पहले आरोपी के साथ निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल में काम करती थी।


डॅाक्टर ने छेड़छाड़ करने वाली तस्वीरों को  वायरल करने की दी थी धमकी 

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में डॅाक्टर, सहकर्मी की डिस्पेंसरी में आकर किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ने लगा। इसके अलावा उसने दुर्व्यवहार भी किया। महिला ने आगे कहा कि डॅाक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसे बदनाम करने की धमकी भी दी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured