बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनका बेटा आरव भाटिया अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरव को सीआईएसएफ कर्मियों ने मुंबई के एयरपोर्ट पर रोक लिया। यह देख सभी फैंस हैरान रह गए। दरअसल, यह सब प्रोटोकॉल को फॉलो करने के कारण हुआ है। आरव को सिक्योरिटी ने रोका और उनके सभी डॉक्यूमेंट्स चेक करने के लिए एंट्री गेट पर काफी समय तक खड़ा रखा।
वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को इसे देख हैरानी भी हुई, क्योंकि आमतौर पर सेलेब्रिटीज और उनके बच्चों को एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर इंतजार नहीं करना पड़ता है। उन्हें तुरंत ही वीआईपी एंट्री मिल जाती है, लेकिन अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को गेट पर रोक लिया गया और उनसे डॉक्यूमेंट्स दिखाने को कहा गया।
आरव को जैसे ही एंट्री गेट पर रोका गया तो उनके साथ चल रहे स्टाफ डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए तुरंत सिक्योरिटी के सामने पहुंच गए। इस इस दौरान आरव को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जब तक सीआईएसएफ कर्मियों की चैकिंग पूरी नहीं हुई, तब तक आरव को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
आरव के लुक की बात करें तो एयरपोर्ट पर वह काफी हैंडसम लग रहे थे। आरव ने बैगी डेनिम पैंट के साथ गहरे नीले रंग की फुल-स्लीव वाली शर्ट पहन रखी थी। साथ ही वह अपने हाथ में जैकेट पकड़े हुए नजर आए। उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। इन दिनों आरव भाटिया यूके में पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, वह कौन सा कोर्स कर रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
.jpg)