Mumbai Crime: रंजिश में काट दिया युवक का गला, कटे सिर से खेला फुटबॉल!

hindmata mirror
0


महाराष्ट्र के चंद्रपूर में बीती रात हत्या (Murder) का एक सनसनीखेज (Sensational) मामला सामने आया है। चंद्रपुर के दुर्गापुर पुलिस स्टेशन से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बीच रास्ते में बीती रात 11 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 35 साल के महेश मेश्राम के तौर पर हुई।

महेश की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियो ने मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को फुटबॉल की तरह लात मरकर दूर फेंक दिया। बताया जा रहा है की करीब 4 आरोपियों ने पहले मृतक महेश की जमकर पिटाई की फिर धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

यह पूरी घटना दुर्गापुर के मुख्य मार्ग पर होने से परिसर में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक मृतक पर पहले से ही 20 मुकदमें दर्ज थे और को सोमवार को ही पॅरोल पर जेल से बाहर आया था। प्राथमिक जाँच में पुलिस ने बताया की आपसी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है।

फ़िलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जाँच में जुटी है। जांच की जा रही है कि आखिर हत्या की वजह क्या है और कितने लोग इस हत्याकांड में शामिल थे? पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैॆ। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured