BMC चुनाव को लेकर शिंदे सरकार को कोर्ट का नोटिस; जानें राणे के बंगले पर क्यों हुई कार्रवाई

hindmata mirror
0

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी चुनावों में कुल सीटों को 236 से घटाकर 227 करने को चुनौती देने वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे सरकार के अध्यादेश, जिसने संख्या को घटाकर 227 कर दिया था, जिसे  ठाकरे गुट के कॉरपोरेटर राजू पेडनेकर ने चुनौती दी थी।


राणे के बंगले से अनाधिकृत निर्माण हटाने का काम शुरू

मुंबई के जुहू इलाके में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले से अनाधिकृत निर्माण हटाने का काम गुरुवार को शुरू हो गया। एक निकाय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सितंबर में बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मुंबई नगर निकाय को राणे के बंगले 'अधिश' में अनधिकृत निर्माण को गिराने का निर्देश दिया गया था।  

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured