AURANGABAD: छेड़छाड़ से परेशान होकर ऑटो से कूदी लड़की

hindmata mirror
0

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बेहद शर्मनाम घटना सामने आई है. यहां एक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी. दरअसल ऑटो ड्राइवर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और घटिया बात कर रहा था. जिसके बाद खुद की सुरक्षा के लिए लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी. जानकारी के अनुसार लड़की के सिर में काफी चोट आई है. जिसके बाद उसे एम जी एम अस्पताल में एडमिट कराया गया है. वहीं ये पूरा मामला सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. वही शहर की क्रांति चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.


बता दे की पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को कुछ घंटो में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ऑटो ड्राइवर का नाम सय्यद अकबर सय्यद हमीद है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार लड़की 13 नवंबर को अपना ट्यूशन खत्म कर के ऑटो से घर आ रही थी कि इतने में चालक ने चलते ऑटो में पहले लड़की से अश्लील सवाल किए, और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी.


आरोपी ऑटो चालक ने नाबालिग को अकेला देख ऑटो के अंदर ही उसे अश्लील बातें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. शुरूआत में नाबालिग को कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन बाद में वो आरोपी के इरादे भांप गई. उसे समझ में आ गया कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है. जिसके बाद उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी


क्रांति चौक पुलिस ने रिक्शा और आरोपी का पता लगाने के लिए इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसमें ऑटो रिक्शा का नंबर पता चला. बाद में पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक सैयद अकबर सैयद हामिद को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं से अपील की है कि वह जब भी ऑटो रिक्शा में बैठे उस समय अपने मोबाइल में ऑटो का फोटो खींच ले ताकि कोई भी होने वाली घटना से बच सकें. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक महिला के साथ इसी तरह छेड़छाड़ की हुई थी जिसके बाद उस महिला ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured