सीएम शिंदे के OSD को मिली जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने लाल स्याही से लिखकर भेजा पत्र

hindmata mirror
0

महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे के OSD डॉक्टर राहुल गेठे को नक्सली संगठन ने जान से मारने की धमकी दी है। गौरतलब है कि इससे पहले नक्सलियों ने सीएम शिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। नक्सलियों ने डॉक्टर राहुल के घर पर लाल स्याही से लिखकर धमकी से भरा पत्र भेजा है। बता दें कि डॉक्टर राहुल बीते 5 सालों से सीएम शिंदे के ओएसडी हैं। जब सीएम शिंदे गढ़चिरौली जिले के गार्जियन मिनिस्टर थे, तब डॉक्टर राहुल ने वहां कई विकास के कार्य करवाए थे।


गढ़चिरौली में विकास कार्य नहीं होने देना चाहते नक्सली

जब शिंदे सीएम बने तो उन्होंने नक्सली जिले गढ़चिरौली में विकास कार्यो की गति बढ़ा दी। इन कामों को पूरा करवाने की जिम्मेदारी डॉक्टर राहुल के पास है। वहीं नक्सली संगठन नहीं चाहते कि गढ़चिरौली के गांव-गांव तक सड़कें, स्कूल, बिजली, मेडिकल हेल्थ सेंटर वगैरह बनें। इसलिए नक्सलियों ने डॉक्टर राहुल को धमकीभरा पत्र भेजा है। 


नक्सलियों ने पत्र में क्या लिखा?

नक्सलियों ने पत्र में लिखा कि एकनाथ शिंदे का ॲाफिसर डॅाक्टर राहुल गेठे बहुत उड़ रहा है और गढ़चिरौली में हमारा बहुत नुकसान कर रहा है। हम हमारे भाईयों का जल्द बदला लेने वाले हैं। उसकी (डॉक्टर) मौत का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र सरकार को उसकी जितनी जवाबदारी लेना है वो ले। इस पत्र के नीचे सीपीई कमेटी भामरागड/एटापल्ली का नाम है। 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured