Ujjain : उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आए महाराष्ट्र के नंदूरबार निवासी युवक की अधिक भांग खाने से तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक माह के दौरान 40 से अधिक लोग भांग खाने से बीमार हो चुके हैं। रोजाना एक से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। इस कारण महाकाल मंदिर के बाहर स्थित भांग का ठेका निरस्त करवाया जाएगा।
महाकाल पुलिस ने बताया कि संतोष पुत्र पुरूषोत्तम भोण्डे उम्र 24 वर्ष निवासी नंदूरबार महाराष्ट्र अपने दोस्तों के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। यहां वह चौबीस खंबा के समीप स्थित होटल में ठहरा था। रविवार रात को उसने दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर के बाहर स्थित सरकारी भांग के ठेके से भांग खा ली थी। देर रात को उसकी तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
.jpg)