ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे स्थित 4 कंपनियों के खाद्य पदार्थों को मिलावटी पाया गया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के करीब 57 नमूने जांच के लिए लिए गए, इन सभी में मिलावट पाया गया है।
सरसों तेल व घी में पाया गया मिलावट
FDA's (Foods) के ज्वांट कमिश्नर एसआर केकरे (S R Kekre) ने कहा कि जांच किए गए सैंपल के नतीजे चौकाने वाले थे। इनमें पामोलीन आयल (palmolein oil) में मिलावट पाया गया। इसमें सनफ्लावर और सोयाबीन आयल, राइस ब्रान आयल मिक्स था और इसे सरसों तेल बताकर बेचा जा रहा था। वहीं देसी घी में वेजिटेबल आयल मिलाकर बेचा जा रहा था।
FDA के पास आई थी शिकायत, तब हुई छापेमारी
शिकायतों के आधार पर FDA ने छापेमारी की और दहीसर मोरी, भिवंडी, मालहर और कोपरखैरने स्थित चार यूनिट में छापेमारी की गई। केकरे ने उपभोक्ताओं को आगाह किया कि वे इन आइटम की खरीददारी के वक्त सतर्क रहें।
किन थोकविक्रेताओं को बेचे गए ये मिलावटी सामान, FDA जुटा रहा जानकारी
इसके साथ ही FDA इस बात की जांच में लगा है कि ये मिलावटी सामान किन थोकविक्रेताओं (wholesalers) व मैन्युफैक्चरर्स के हाथों बेचा गया है। केकरे ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें मिलावटी या नकली सामन का संदेह हो तो वे तुरंत FDA के साथ संपर्क करें।
.jpg)