कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 71वां दिन है। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।
राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पातुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है। इस दौरान यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ भी मिलता दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा अभिनेत्री रिया सेन भी बनीं।
आपको बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए फिलहाल महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 11वां दिन है।
फिलहाल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर खत्म होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट बुधवार को राहुल गांधी के साथ हैदराबाद में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। दोनों एक साथ पैदल चले और कई मसलों पर चर्चा भी की। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई और लिखा- हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है, हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।
वहीं पिछले हफ्ते बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह भी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। उन्होंने मंच से बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि नफरत तो तमाम लोग फैला रहे हैं, लेकिन प्यार की राह मुश्किल होती है।
.jpg)
