पाकिस्तानी नेता ने क्यों कहा- 'इमरान खान ने एक्टिंग में शाहरुख और सलमान को भी पछाड़ दिया'

hindmata mirror
0


पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान (Imran Khan) पर तंज कसते हुए डेमोक्रेटिक मूवमेंट के चीफ मौलाना फजलुर रहमान (Fazlur Rehman) ने कहा है कि, इमरान खान एक्टिंग के मामले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को भी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला एक "ड्रामा" था. आपको बता दें, गुरुवार को एक रैली में इमरान खान के दाएं पैर में गोली लगने के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उनकी सर्जरी सफल रही थी. इमरान खान को अब लाहौर स्तिथ उनके निजी आवास पर ले जाया गया है.


रिपोर्ट के अनुसार, 70 साल के पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान की चोटों पर शक करते हुए पीडीएम और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के चीफ रहमान ने कहा कि इमरान ख़ान ने, एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख और सलमान को भी पीछे छोड़ दिया है.


इमरान खान को सफल ऑपरेशन के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें अब लाहौर में एक निजी आवास में ले जाया गया है. हालांकि, एक बार फिर उन्होंने हमला की आशंका जताई थी. इमरान को गोली लगने पर शंका जाहिर करते हुए फजलूर रहमान रहमान ने कहा ‘इमरान ने एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है. पूर्व पीएम के बारे में कहा, ‘वजीराबाद की घटना के बाद शुरू में मुझे इमरान खान से सहानुभूति थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह एक नाटक था. उन्होंने कहा कि खान की चोटों को लेकर भ्रम सवाल उठाने के लिए काफी थे.


मौलाना फजल ने कहा, यह कैसे संभव है कि एक गोली टुकड़े-टुकड़े हो गई? हमने बम के टुकड़े के बारे में सुना है, लेकिन गोली के बारे में नहीं. अंधे लोगों ने इमरान के झूठ को स्वीकार कर लिया है. जब हमने खान पर हमले के बारे में सुना तो हमने गोलीबारी की घटना भी निंदा की. चाहे वह एक, दो, या चार गोलियां या टुकड़े हों. हमने बम के टुकड़े सुने हैं लेकिन पहली बार गोलियों के टुकड़ों के बारे में सुना है.


फजल ने ये भी कहा, ‘‘आखिर गोली से लगी चोटों के लिए उनका इलाज कैंसर अस्पताल में क्यों किया जा रहा है? गोली लगने से घायल हुए खान का ऑपरेशन उनके परमार्थ संगठन द्वारा संचालित शौकत खानम अस्पताल में किया गया.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured