46 साल के टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम करते हुए आया हार्ट अटैक

hindmata mirror
0


टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने 46 की उम्र में दम तोड़ दिया है. कहा जा रहा है सिद्धांत को शुक्रवार सुबह से ही बेचैनी महसूस हो रही थी. बावजूद इसके वे जिम गए थे. वो तनाव में भी लग रहे थे. जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक की वजह से एक्टर की मौत की संभावना है. सिद्धांत को उनका ट्रेनर अस्पताल लेकर गया था. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 


डॉक्टर्स ने सिद्धांत को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे. राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद यह तीसरी डेथ है जो जिम में वर्कआउट करते हुए किसी एक्टर की हुई है. एक्टर सीरियल 'कुसुम', 'वारिस' और 'सूर्यपुत्र करण' के लिए काफी मशहूर हैं. टीवी एक्टर जय भानुशाली ने कन्फर्म करते हुए फैन्स को यह दुखद न्यूज दी है. सिद्धांत वीर अपने पीछे पत्नी अलीसिया राउत और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. फिटनेस को लेकर सिद्धांत काफी सतर्क रहते थे. 


जय भानुशाली ने किया कन्फर्म

जय भानुशाली ने सिद्धांत वीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए.' मीडिया संग बातचीत में जय भानुशाली ने सिद्धांत की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे एक कॉमन दोस्त से यह खबर मिली. जिम में वर्कआउट करते हुए उन्होंने दम तोड़ा.  

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured