मस्जिद के अंदर 10 साल की नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmata mirror
0

 


Delhi Mosque Crime
: दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक मस्जिद के अंदर 10 साल की नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 24 साल के आरोपी की पहचान बिहार के किशनगंज के मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है, जो मस्जिद के अंदर छात्रों को पढ़ाता था. अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को जाफराबाद थाने में अभद्र व्यवहार की घटना की सूचना मिली थी.


पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

इस घटना को लेकर अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 341 (गलत तरीके से संयम के लिए सजा) और 10 पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया." नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.


दिल्ली में नहीं थम रहीं अपराध की घटनाएं

दिल्ली में क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, हाल ही में राजधानी के तिगरी इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक ने 24 वर्षीय महिला के साथ रेप किया था. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके साथ ऑटो रिक्शा चालक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ऑटो रिक्शा चालक देवेंद्र उसके साथ मारपीट करता था. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 323 (स्वैच्छिक चोट पहुंचाना) और 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं इसी महीने में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने से महिला से छेड़छाड़ के आरोपी ऑटोरिक्शा चालक की पुलिस थाने के सामने से भागने की कोशिश के दौरान वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured