नासिक : नासिक (Nashik Accident) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने अंतिम संस्कार (Funeral ) के लिए आए दस लोगों को टक्कर मार दी। ये घटना नासिक के अमरधाम के सामने की है। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें कार में सवार चार लोग और सड़क के किनारे खड़े दस लोग शामिल हैं।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, भद्रकाली सीमा के पुराने नासिक में यह दिल दहला देने वाली घटना कल रात को घटी। शितलादेवी मंदिर के सामने अमरधाम में सिटी लिंक बस वाहक के अंतिम संस्कार के लिए दस लोग आए थे। तभी तेज रफ़्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में सड़क पर खड़े 10 और कार में सवार 5 समेत 15 लोग घायल हो गए।
सिडको निवासी मकरंद पंचाक्षरी और सिटीलिंक बस संचालक की मौत के बाद आधी रात को सिटी लिंक के कई कर्मचारी उनके अंतिम संस्कार के लिए नासिक अमरधाम पहुंचे। उनमें से कुछ बाहर सड़क पर खड़े थे, तभी पंचवटी अमरधाम से नानावली की तरफ जा रही एक कार ने सामने से आकर वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी।
इसमें सड़क पर खड़े दस लोग और कार चालक समेत कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही भद्रकाली थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सपकाले सहित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल नागरिकों को निजी वाहन में इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.jpg)