सुतली बम फोड़ने के विवाद ने ले ली बदमाश की जान, चार गिरफ्तार; दर्जनों पर केस हुआ दर्ज

hindmata mirror
0

दिवाली के दिन महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। पुणे में पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में एक शातिर अपराधी को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की यह घटना पिंपरी-चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी इलाके की है। मृत व्यक्ति की पहचान पवन विष्णु लश्कर के तौर पर हुई है। पवन विष्णु पर पुणे के अलग-अलग थानों में लूट, मारपीट और हत्या कोशिश के कई मामले दर्ज थे। इस हत्याकांड से भोसरी इलाके में सनसनी मच गई है।


इस हत्‍या में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। इस विवाद की शुरुआत दिवाली के दिन हुई थी। भोसरी इलाके में रहने वाले सोन्या जाधव की गाड़ी पर किसी ने सुतली बम फोड़ कर उसकी लाइट तोड़ दी थी। इसके बाद सोन्या जाधव, अक्षय काले और कुछ अन्‍य लोगों ने मिलकर बम फोड़ने वाले शख्स को पीट दिया था। ये बार जब विष्णु लश्कर को पता चला तो वह हथियार लहराते हुए सोन्‍या के घर पहुंचा और उसे घर से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा। इस अपमान का बदला लेने के लिए सोन्या जाधव ने अपने साथियों से साथ मिलकर विष्णु के हत्‍या की साजिश रच डाली। 


बता दें कि विष्णु इलाके का नामी बदमाश था, इसलिए उससे सभी लोग डरते थे। सोन्या जाधव ने उसकी हत्‍या के लिए अपने सात साथियों के साथ मिलकर प्‍लान तैयार किया और शुक्रवार सुबह उसके घर के पास ही ट्रैप लगाकर खड़े हो गए। जैसे ही विष्‍णु वहां पहुंचा वैसे ही पांचों आरोपियों ने उसे घेर कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे उसकी जगह पर ही मौत हो गई।


इस मामले में पुणे पुलिस ने गणेश शिंदे, अक्षय काले, राजू डोडमाने, साहिल मस्के, हर्षल परशुराम जाधव, सोन्या परशुराम जाधव और आठ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि यह हत्‍या पुरानी दुश्मनी की वजह से किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, बाकि की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि विष्‍णु एक शातिर बदमाश था, जिस पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured