विरार में दो समूहों में हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने गए शख्स की हत्या

hindmata mirror
0

पालघर: महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दो समूहों में हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने गए 29 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई।


सहायक पुलिस आयुक्त रामचंद्र देशमुख ने बृहस्पतिवार को बताया कि वैजनाथ शर्मा बुधवार को सहकार नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्हें एक गरबा कार्यक्रम में दो समूह में लड़ाई होती दिखी तो उन्होंने उनसे झगड़ा बंद करने को कहा।


देशमुख ने बताया, “ उन पर दोनों समूहों ने हमला कर दिया और एक नज़दीकी अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।”


मृतक के रिश्तेदारों, सहयोगियों तथा स्थानीय व्यापारियों ने स्थानीय थाने के बाहर प्रदर्शन कर घटना में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured