नवी मुंबई: फर्जी रिपोर्ट गढ़कर 6.83 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में आठ के खिलाफ मामला दर्ज

hindmata mirror
0


ठाणे: नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police)ने फर्जी ईंधन आपूर्ति के रिकॉर्ड गढ़कर 6.83 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि आरोपियों में नवी मुंबई पुलिस को ईंधन की आपूर्ति करने वाले पेट्रोल पंपों के मालिक और कर्मचारी तथा पुलिस का एक ड्राइवर शामिल है।


कलंबोली थाने के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर ईंधन आपूर्ति राशि के दुरुपयोग की साजिश रची थी और गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।


अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी की जांच करने वाले एक सहायक पुलिस आयुक्त की शिकायत के आधार पर शनिवार को आठ लोगों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने कहा कि अपराध के संबंध में अब तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured