Maharashtra : एनसीपी चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

hindmata mirror
0


Maharashtra : महाराष्ट्र में NCP प्रमुख शरद पवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तबीयत अचानक थोड़ी ख़राब लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं NCP ने जो जानकारी दी है कि उसमें बताया गया है कि 4 और 5 तारीख़ को शिर्डी में होने वाले पार्टी के अधिवेशन में NCP प्रमुख शरद पवार उपस्थित रहेंगे. 


शरद पवार को लेकर एनसीपी ने दी ये जानकारी


एनसीपी के मुताबिक, शरद पवार 2 नवंबर को डिस्चार्ज होने की संभावना है. इसके अलावा पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवाजीराव द्वारा एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अस्पताल के बाहर इकट्ठा नहीं होना चाहिए. राकांपा ने यह भी कहा कि वह 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविरों में भी शरद पवार हिस्सा लेंगे.


पार्टी ने कहा- 'भारत जोड़ी यात्रा' में भी शामिल होंगे एनसीपी चीफ


एनसीपी चीफ शरद पवार 8 नवंबर को कांग्रेस की राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ी यात्रा' में भी शामिल होंगे. जो नांदेड़ के रास्ते महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बताया कि पवार ने राष्ट्रव्यापी मार्च का हिस्सा बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. पटोले ने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन उनकी उपस्थिति की पुष्टि करना बाकी है.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured