Mumbai : प्रेमी बना कातिल ! छोटी सी बात पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड और उसकी मां को घोंपा चाकू

hindmata mirror
0

Mumbai: मुंबई में एक बार फिर से प्यार के रिश्ते का हैरान कर देने वाला रूप देखने को मिला है। एक लड़की को सनकी बॉयफ्रेंड से प्यार करना भारी पड़ गया है। एक शख्स ने छोटी सी बात पर अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां को चाकू घोंपकर मारने की कोशिश की है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे शहर की है। पुलिस ने बताया है कि एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां की चाकू से हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  


आरोपी की पहचान सुरेश रामदास वाडेकर के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 22 साल है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे हुई जब 18 साल की पीड़ित लड़की अपनी मां और बॉयफ्रेंड सुरेश रामदास वाडेकर के साथ घोड़बंदर रोड इलाके में अपने घर में थी।


इस बात पर गुस्सा हो गया था आरोपी

पुलिस ने बताया है कि बुधवार को शहर में बारिश हो रही थी। ऐसे में आरोपी वाडेकर चाहता था कि गर्लफ्रेंड उसके साथ उसके घर जाए और वहीं रहे, लेकिन पीड़िता इस बात के लिए राजी नहीं हुई और उसने कहा कि बारिश बंद होने के बाद वह उसके साथ जाएगी। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वाडेकर पीड़िता की यह बात सुनकर आरोपी नाराज हो गया। गुस्से में उसने रसोई से एक बड़ा चाकू लिया और गर्लफ्रेंड पर हमला कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित लड़की की मां ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो सनकी ने उसकी मां पर भी हमला कर दिया।


मां-बेटी का अस्पताल में इलाज जारी

घटना पता चलने के बाद आस-पास के लोग और पड़ोसी तुरंत मां और बेटी को स्थानीय अस्पताल ले लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद मां-बेटी ने आरोपी सुरेश रामदास वाडेकर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरेश रामदास वाडेकर के खिलाफ आरोपी आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured