गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अभियान का होगा आरंभ
मुंबई : मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने गुरुवार को कहा की गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर को मुंबई में “भारत जोड़ो अभियान” शुरू होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ रहे घृणा और नफरत को हटाना है और देश के संविधान की रक्षा करना है। देश के नागरिकों में प्यार और एकता का संदेश दिया जाएगा।
मुंबई कांग्रेस में आयोजित पत्रकार परिषद में कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि के साथ 7 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ कन्याकुमारी से शुरू है। उसी के सहयोग में मुंबई के ‘अगस्त क्रांति मैदान’ से 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शुरू आंदोलन शुरू होगा। यह आंदोलन स्वतंत्रता सेनानी पारिख के हरी झंडी दिखाने के बाद से आरंभ होगा। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और एमआईएम पार्टी को छोड़के बाकी सभी पार्टियां शामिल होगी। इस अभियान का सहयोग 21 गैर सरकारी संगठन भी करेंगे। यह आंदोलन मुंबई के ‘अगस्त क्रांति मैदान’, जहां वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान दिया गया था, से शुरू होगा और मंत्रालय के महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खत्म होगा। भाई जगताप ने अपील किया की विभिन्न्न क्षेत्र के नामी व्यक्ति भी इस आंदोलन में शामिल हो।
उन्होंने कहा कि बीजेपी देश पर हावी हो चुकी है और हमारे संविधान को हानि पंहुचा रही है। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के कारण देश बंट चूका है और लोगों में एक दूसरे के प्रति मतभेद बढ़ रहा है। इसके खिलाफ यह आंदोलन होगा। इसके माध्यम से नागरिकों के दिलों को जोड़ा जाएगा। आज देश में कोई अपना विचार तथा मतभेद प्रकट नहीं कर सकता क्योंकि बीजेपी की तानाशाही चल रही है।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, तुषार गांधी और सिविल सोसायटी और अन्य प्रमुख एनजीओ के लीडर भी शामिल थे।