Mumbai : मुंबई के भायखला में कर्ज के विवाद में भतीजे की मारपीट से महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की उम्र 65 साल बताई जा रही है।
भायखला के घोडपदेव में एक 65 वर्षीय महिला को उसके भतीजे ने पीट-पीट कर मार डाला है। इस मामले में भायखला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना मंगलवार को हुई है। घोडपदेव के साहेब मेंशन में रहने वाले संतान फर्नांडिस ने अपने भतीजे एंथनी फर्नांडीस के भाई से कर्ज लिया था।
वहीं भाई को कर्ज दिलाने को लेकर मंगलवार को संतान और एंथोनी में कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसनें बेरहमी से उसे पीटा। मृतक को पहले से ही पीठ और रीढ़ की बीमारी थी। जिसके कारण बेरहमी से पिटाई होने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
गौर हो कि इससे पहले मुंबई के ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। मुंबई पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर दो संदिग्ध आरोपियों को गुजरात के वापी से हिरासत में लिया है। बहरहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
.jpg)