मुंबई; बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं. वे समय-समय पर देश के मुद्दों पर अपनी राय रखती आई हैं. हालांकि उनकी टिप्पणियों और विवादस्पद बयानों की वजह से उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है. फिलहाल स्वरा भास्कर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. इसे लेकर स्वरा ने मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है.
मुंबई पुलिस ने स्वरा की शिकायत पर दर्ज किया मामला
एक्ट्रेस को उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरा लेटर मिला है. जिसमें उन्हें जान से मारन की बात लिखी गई है. वहीं मुंबई पुलिस ने इस बाबत कहा है कि, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. वर्सोवा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
एक्ट्रसे को दी गई है ये चेतावनी
बता दें कि एक्ट्रेस को लेटर में चेतावनी दी गई है कि वह वीर सावरकर का अपमान करना बंद कर दें और अपनी फिल्मों पर ही ध्यान दें वरना जनाजे उठेंगे. गौरतलब है कि स्वरा को धमकी भरा पत्र भजेने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है हालांकि उसने खुद को देश का नौजवान बताया है. हिंदी में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि देश के युवा वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
