महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता ने फर्जी पत्र को लेकर किया ट्वीट
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता अतुल लोंधे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी पत्र को लेकर ट्वीट किया, "हम महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से इस फर्जी पत्र को जारी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं। संवैधानिक संस्था, राज्यपाल का दुरुपयोग किया जा रहा है।"
फ्लोर टेस्ट संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र फर्जी: राजभवन
महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा 30 जून को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहा एक पत्र फर्जी है। महाराष्ट्र राजभवन ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि आठ निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को उनके आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर मेल भेजकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। इसी मेल के आधार पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग कर दी।
फडणवीस ने राज्यपाल से की फ्लोर टेस्ट कराने की मांग
महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज्य में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर दी है। फडणवीस ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार अल्पमत है और उसके 39 विधायक बाहर हैं। यह विधायक सरकार को समर्थन नहीं देते हैं। भाजपा नेता ने कहा, "हमने कोश्यारी को बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में है क्योंकि शिवसेना के 39 विधायक कांग्रेस और राकांपा से नाता तोड़ना चाहते हैं।"
राज्यपाल से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र भाजपा के नेता और राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मंगलवार रात राज्यपाल के घर पहुंच गए। आज ही दिल्ली से लौटे फडणवीस राज्यपाल से बहुमत परीक्षण की मांग कर सकते हैं।

.jpg)