mumbai: शिवशक्ति महिला संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्थानीय पुरुष ए ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता में गुड मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब कबड्डी टीम ने जीता फाइनल

hindmata mirror
0



मुंबई : शिवशक्ति महिला संघ द्वारा जोशी मार्ग स्थित श्रमिक जिमखाना स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्थानीय पुरुष ए ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता में गुड मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब कबड्डी टीम ने फाइनल खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में, उन्होंने बंद्या मारुति सेवा मंडल को 32-29 से करीबी मुकाबले में हराया। उपरोक्त दो विजेता टीमों के साथ, विजय बजरंग जिमनैजियम, एनएम जोशी मार्ग और विजय क्लब दादर तीसरे स्थान पर रहे।
कोविड काल के बाद पहली बार इस विभाग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गुड मॉर्निंग टीम में मुंबई फायर ब्रिगेड के स्वप्निल भादवणकर, अजय शिंदे, धीरज रोकाडे, अमित जाधव, सुनील सावंत, महावितरण (MSEB) कबड्डी टीम के नीलेश ठाकुर के साथ-साथ पुलिस टीम के प्रदीप टके और तन्मय सावंत शामिल हैं।
वहीँ फाइनल में जीतने वाली गुड मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब टीम में सर्वेश पांचाल, प्रफुल कदम, सिद्धेश पाटिल, साहिल राणे, प्रणय भादवंकर, शशिकांत पाटिल, सर्वेश चाचे, आर्यवर्धन नवाले, शार्दुल पाटिल, स्वप्निल मतले, विनोद पट्टाडे के साथ अनुभवी खिलाड़ी रितेश भटकर भी शामिल हैं। राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. प्रफुल कदम को चुना गया है।
2014 में अपनी स्थापना के बाद से, टीम के मानद अध्यक्ष प्रसिद्ध व्यवसायी सुनील शेट्ये, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और MSEDCL के कोच और प्रबंधक संतोष विश्वेकर, मध्य रेल्वे के सुधीर घोरपडे , बँक ऑफ बडोदा संघ के राष्ट्रीय खिलाडी राजेश सावंत , मुंबई महानगर पालिक के राष्ट्रीय खिलाडी उदय पालव, खजिनदार श्री.अमोल दळवी, चिटणीस विश्वास शिंदे, कार्यकारिणी सदस्य महेश पालव, विलास हदगले व सदानंद शिंदे के मार्गदर्शन में यह जीत हासिल की है।



Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured