मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ऊपर महाराष्ट्र पुलिस की ओर से दर्ज सभी मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है. पुलिस से एक हफ्ते में रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने को शीर्ष अदालत ने कहा है. कोर्ट ने कहा कि पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व गृह मंत्री ने एक-दूसरे पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उनसे व्यवस्था में लोगों के भरोसे को चोट पहुंची है. सच सामने आना ज़रूरी है. कोर्ट ने इसके साथ यह भी कहा कि फिलहाल परमबीर सिंह का निलंबन बरकरार रहेगा. भविष्य में अगर कोई और FIR दर्ज होती है, तो वह भी CBI को ट्रांसफर होगी.
महाराष्ट्र सरकार को परमबीर सिंह केस में लगा झटका, SC ने सभी मुकदमो को CBI को किया ट्रांसफर
March 24, 2022
0
Tags
