Mumbai News: ईस्टर्न फ्री-वे को कोस्टल रोड से जोड़ेगी बीएमसी, मुंबई की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक होगी दूर

hindmatamirror
0


मुंबई: महानगर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए बीएमसी कई कदम उठा रही है। इसी क्रम में अब बीएमसी ने ईस्टर्न फ्री-वे को कोस्टल रोड को जोड़ने की योजना बनाई है। इससे पूर्वी उपनगर को पश्चिम और पश्चिमी उपनगरों से पूर्वी उपनगरों तक आने-जाने के लिए फ्री-वे उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही, इसके जरिए दक्षिण मुंबई के फोर्ट, मलबार हिल, मंत्रालय, नरिमन पॉइंट, कोलाबा में ट्रैफिक समस्या खत्म करने में मदद मिलेगी। इस संबंध में राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीएमसी प्रशासन और एमएमआरडीए के साथ बैठक की है।बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त (प्रॉजेक्ट) पी़ वेलरासू ने कहा कि मुंबई में जनसंख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से लोगों को पीक आवर में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए ही बीएमसी कोस्टल रोड, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है। ईस्टर्न फ्री-वे को कोस्टल रोड से जोड़ने पर मुंबई शहर की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस संबंध में आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में एक शुरुआती बैठक हुई है। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के कार्यान्वयन के लिए बीएमसी और एमएमआरडीए को संयुक्त रूप से योजना बनाने का निर्देश दिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured