ulhasnagar : साले-जीजा समेत ६ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

hindmatamirror
0


उल्हासनगर: पिंपरी में रहने वाले और चिंचवड़ में juta फुटवियर नाम से दुकान चलाने वाले साले-जीजा करन खटवानी और कुमार मोटवानी समेत ६ लोगों पर उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में 498 ए के तहत मामला दर्ज हुआ है। उल्हासनगर की रहने वाली करन खटवानी  की पत्नी अनया करन खटवानी ने यह मामला दर्ज करवाया है। 

अनया करन खटवानी पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मेरी शादी पिंपरी में करन खटवानी के साथ 14 मई 2021 को हुई थी। शादी में ५ लाख का खर्च हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उसकी सास द्वारा मारपीट भी की गई। अनया करन खटवानी का आरोप है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसका मिसकैरेज भी हो गया। 

फिलहाल मध्यवर्ती पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में करण खटवाणी, गीता खटवाणी, चंदर खटवानी, मंजू मोटवाणी, कुमार मोटवाणी, सिमरन राजीव टेकचंदानी, राजीव टेकचंदानी, विधी जॅकी पारवाणी और जॅकी पारवाणी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे षड़यंत्र बताया है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured