Bhosari Land Deal Case: भोसरी जमीन घोटाला: ईडी ने एकनाथ खड़से की 5 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की

hindmata mirror
0



मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने भोसरी एमआईडीसी भूमि सौदा (Bhosari MIDC Land Deal Case) मामले में बीजेपी (BJP) से एनसीपी (NCP) में शामिल हुए एकनाथ खडसे की लोनावाला (Lonavala) और जलगांव (Jalgaon) स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों की कीमत पांच करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
इससे पहले इस मामले में ईडी ने खड़से के दामाद गिरीश चौधरी (Girish Choudhary) को गिरफ्तार किया था। ईडी इस मामले में एकनाथ खड़से से पूछताछ भी कर चुकी है। पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे एकनाथ खड़से ने तब करवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।

जब्त संपत्तियों की कीमत पांच करोड़ रुपए से अधिक

बता दें कि, महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे खड़से को पुणे के भोसरी एमआईडीसी क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद उनकी पत्नी और दामाद द्वारा किए जाने में पद का दुरुपयोग करने के आरोप हैं। खड़से को साल 2016 में मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured