नवी मुंबई पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पहले आरोपी से पूछताछ में दूसरे आरोपी के बारे में बताया जो कि उसका साथी था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी चेंबूर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने 5 गुनाह कबूल किया हैं और पुलिस ने उनके पास से 31 वाहन भी जप्त किए हैं जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 10 लाख बताई जा रही है।
पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस तरह के धोखेबाजों से सावधान रहें और ऐसे लोगों के फसावें में न आए गाड़ी भाड़े पर उठाने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ले। आवश्यक हो तो नजदीकी पुलिस स्टेशन से उसके बारे में जानकारी भी ले। उसके बाद ही भाड़े पर दें। यदि इस तरह से कोई धोखाधड़ी करता हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं हम उनकी पूरी मदद करेंगे।