तस्वीरों में 'ताऊ ते' का mumbai पर असर

hindmatamirror
0

 

मुंबई के वडाला उद्योग भवन इलाके में एक पिकअप वैन पर पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक हुआ। - Dainik Bhaskar
मुंबई के वडाला उद्योग भवन इलाके में एक पिकअप वैन पर पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक हुआ।

केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘ताऊ ते’ मुंबई को टच करता हुआ गुजरात की ओर बढ़ गया है। मुंबईकर के लिए भले ही यह राहत की खबर है, लेकिन अभी भी यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में पेड़ों के गिरने की जानकारी सामने आ रही है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि नवी मुंबई में एक स्कूटी सवार पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हुई है।

वडाला उद्योग भवन इलाके में पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक हुआ है।
वडाला उद्योग भवन इलाके में पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक हुआ है।

शहर में जारी लॉकडाउन की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार तो नजर नहीं आ रही, लेकिन सप्ताह का पहला कामकाजी दिन होने के कारण जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कत हुई है।

कशेडी घाट पर देर रात तेज हवाओं की वजह से एक पेड़ गिर गया। जिससे करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। इसकी सूचना मिलने पर युवासेना के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर पेड़ हटाया।
कशेडी घाट पर देर रात तेज हवाओं की वजह से एक पेड़ गिर गया। जिससे करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। इसकी सूचना मिलने पर युवासेना के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर पेड़ हटाया।

मुंबई में अभी भी 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। शहर के सभी बीचों पर मुंबई पुलिस की टीम और BMC के गोताखोर तैनात हैं।

मुंबई के घाट स्टेशन और नित्यानंद नगर के बीच एक लोकल ट्रेन पर गिरा पेड़।
मुंबई के घाटकोपर स्टेशन और विक्रोली के बीच एक लोकल ट्रेन पर गिरा पेड़।

मौसम विभाग ने सुबह 9 बजे चेतावनी जारी कर कहा कि अगले तीन घंटे ताऊ ते चक्रवाती तूफान की वजह से मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे व रत्नागिरी जिले में मध्य से तीव्र बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

अंधेरी सबवे पर पानी भरने की वजह से कुछ‌ समय के लिए गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।
अंधेरी सबवे पर पानी भरने की वजह से कुछ‌ समय के लिए गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।
मुंबई के चेंबूर इलाके के एक कार पर गिरा पेड़।
मुंबई के चेंबूर इलाके के एक कार पर गिरा पेड़।
मुंबई के कई इलाकों में इसी तरह के काले बादल छाए हुए हैं।
मुंबई के कई इलाकों में इसी तरह के काले बादल छाए हुए हैं।
मुंबई में बांद्रा-वरली सी लिंक रोड को यातायात के लिए एतिहातन बंद कर दिया गया है।
मुंबई में बांद्रा-वरली सी लिंक रोड को यातायात के लिए एतिहातन बंद कर दिया गया है।
डिप्टी CM अजित पवार ने मंत्रालय स्थित आपातकालीन व्यवस्थापन व नियंत्रण कक्ष जाकर महाराष्ट्र के पश्चिमी समुद्र तट से टकराए ताऊ ते चक्रवाती तूफान और राहत व बचाव कार्य की तैयारियों का जायजा लिया।
डिप्टी CM अजित पवार ने मंत्रालय स्थित आपातकालीन व्यवस्थापन व नियंत्रण कक्ष जाकर महाराष्ट्र के पश्चिमी समुद्र तट से टकराए ताऊ ते चक्रवाती तूफान और राहत व बचाव कार्य की तैयारियों का जायजा लिया।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर स्वयं चक्रवर्ती तूफान से निपटने के लिए मुंबई मनपा की तैयारियों का जायजा लेने सड़क पर उतरीं।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर स्वयं चक्रवर्ती तूफान से निपटने के लिए मुंबई मनपा की तैयारियों का जायजा लेने सड़क पर उतरीं।
अंधेरी सबवे पानी भरने की वजह से कुछ‌ समय के लिए बंद किया गया।
अंधेरी सबवे पानी भरने की वजह से कुछ‌ समय के लिए बंद किया गया।
अंधेरी सबवे के पास एक बस पानी भरने की वजह से खराब हो गई।
अंधेरी सबवे के पास एक बस पानी भरने की वजह से खराब हो गई
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured