मंत्री ASALAM SHAIKH ने मुंबई के चक्रवात प्रभावित इलाकों का किया दौरा

hindmata mirror
0
सरिता शर्मा 
राज्य के मत्स्य पालन मंत्री और मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख (Aslam shaikh) ने मंगलवार को चक्रवात से क्षतिग्रस्त मुंबई में विभिन्न तटीय स्थानों का दौरा किया। उन्होंने मलाड मढ़ खारडंडा, माहिम और कोलाबा में क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मछुआरों को सांत्वना दी।
अरब सागर में सोमवार को आए बवंडर से तटीय मछुआरे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। असलम शेख ने अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। असलम शेख ने कहा कि चक्रवात ने तट के किनारे मछली पकड़ने वाली नौकाओं, जालों और घरों को नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग से चेतावनी मिलने के बाद मछुआरों ने अपनी नावों को लंगर डाला था। हालांकि, तूफान ने नौकाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। नुकसान की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के साथ चर्चा के बाद सहायता की घोषणा की जाएगी।
इस मौके पर मंत्री असलम शेख के साथ विधायक भाई जगताप, मत्स्य आयुक्त अतुल पाटने, संयुक्त सचिव राजेंद्र जाधव, क्षेत्रीय उपायुक्त कोंकण विभाग सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured