महाराष्ट्र में बड़ी दुर्घटना:रत्नागिरी में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, 4 लोगों की मौत; 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया

hindmata mirror
0

 

बॉयलर का धमाका इतनी तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किलोमीटर में इसकी आवाज सुनाई दी। - Dainik Bhaskar
बॉयलर का धमाका इतनी तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किलोमीटर में इसकी आवाज सुनाई दी।

रत्नागिरी के खेड़ तालुका में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बड़े धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें 4 लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिस दौरान यह दुर्घटना हुई फैक्ट्री में 40 से 50 लोग फंसे हुए थे। फिलहाल सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है।

रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार आग बॉयलर में धमाके के बाद लगी है। इस दुर्घटना के आसपास ही काम कर रहे थे। दुर्घटना में घायल हुआ बुरी तरीके से झुलस गया है उसे रत्नागिरी के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई है। बॉयलर का धमाका इतनी तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किलोमीटर में इसकी आवाज सुनाई दी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured