Mumbai: नवी मुंबई में पेपर रोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में झुलसकर हुई महिला की मौत

hindmata mirror
0

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर में पेपर रोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई है। आग बुझाने के दौरान महिला के साथ साथ एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। शनिवार तड़के हुई इस घटना में फैक्ट्री की एक इकाई नष्ट हो गई। नवी मुंबई नगर निगम के प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के मुताबिक कागज फैक्ट्री में आग लगने की घटना ऐरोली इलाके में हुई थी। उन्होनें कहा कि ऐरोली इलाके में स्थित कारखाने में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे आग लगी और फैक्ट्री की एक एक इकाई नष्ट हो गई है।


आग में झुलसी महिला

ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी और रबाले के पड़ोसी इलाकों से दमकलकर्मी आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हालांकि शनिवार देर रात तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि कूलिंग ऑपरेशन के बाद जब दमकलकर्मियों ने कारखाने के परिसर का निरीक्षण किया, तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी महिला कारखाने की रसोई में काम करती थी। उन्होंने बताया कि महिला आग की चपेट में आ गई जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई थी।


हादसे में दमकलकर्मी घायल

पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में रबाले पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन जांच की जा रही है। दमकल अधिकारी ने कहा कि पेपर फैक्ट्री में लगी आग में एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। जिसके तुरंत बाद उसे अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दमकलकर्मी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured