परिवार वाद में 39 वर्षीय व्यक्ति का काटा गुप्तांग

hindmata mirror
0

परिवार वाद में 39 वर्षीय व्यक्ति का काटा गुप्तांग


तीन रिश्तेदारों पर धारा 307 दर्ज


कल्याण- डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस क्षेत्र के गोलवली में परिवार वाद के चलते एक व्यक्ति का गुप्तांग काटने की चिंताजनक घटना प्रकाश में आई है। गंभीर रूप से घायल संजयकुमार मुंसिराम राम नामक 39 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने संजयकुमार का गुप्तांग काटने के आरोप में उनके रिश्तेदार सोनुकुमार सियाराम राम, करण राम और सुरेन्द्रकुमार राम इन तीन लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। घायल संजयकुमार राम और तीनों आरोपी एक ही कमरे में एक साथ रहते हैं। 10 जनवरी की रात 1 बजे उन लोगों में आपसी विवाद हुआ और आरोपियों ने मिलकर संजयकुमार का गुप्तांग ही काट डाला। फिलहाल तीनों आरोपी मानपाड़ा पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured