पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी नेता और मंत्री अखिल गिरी के राष्ट्रपति को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांगी है. ममता बनर्जी ने कहा कि अपने नेता के बयान के लिए हम माफी मांगते हैं. पार्टी इस पर कारवाई करेगी. पार्टी को इस तरह के बयान से कोई मतलब नहीं है.
पश्चिम बंगाल के सुधार गृह मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अखिल गिरी ने शुक्रवार (11 नवंबर) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने नंदीग्राम के एक गांव में एक रैली में कहा था कि उन्होंने (बीजेपी) कहा कि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं. हम किसी को उसके रूप से नहीं आंकते. हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?
