राहुल की यात्रा से पहले जयपुर में सीएम गहलोत ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

hindmata mirror
0


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के प्रतीकात्मक समर्थन में प्रदेश की राजधानी जयपुर में सोमवार को सांकेतिक भारत जोडो यात्रा निकाली गई. , बाल दिवस के मौके पर शहर के त्रिपोलिया गेट से रामनिवास बाग स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली गई. इस पदयात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , मंत्री महेश जोशी और मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के साथ ही पदयात्रा के संयोजक जीएस बापना सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता जोड़ो—जोड़ो भारत जोड़ा के नारे लगाते हुए चले. तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूरी पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. मार्ग में कई स्थानों पर शहरवासियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पदयात्रा में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.


रामनिवास बाग में नेहरू को पुष्पाजंलि अर्पित की

देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आज देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है. इस मौके पर जयपुर के रामनिवास बाग में भी पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सरकार के कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस दौरान संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री रहे. वे अच्छे राजनेता ही नहीं बल्कि अच्छे प्रशासक भी थे.


देश को आज भी नेहरू के विजन की जरूरत है. देश में आज उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. लेकिन आज सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि खराब की जा रही है. उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस भी मनाया जाता है. इस मौके पर बच्चों को देश के इतिहास से रूबरू कराना चाहिए. , देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,,,लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी कार्यक्रम में देश के विकास और आजादी में योगदान देने वाले लोगों का नाम भी नहीं लेते. यह गलत परंपरा है, जब कि देश के विकास में योगदान देने वाले लोगों के बारे में बच्चों और देशवासियों को रूबरू कराना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाली पीढ़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने देश के विकास में अपना बड़ा योगदान दिया है. उनके आदर्शों और कार्यों को जीवन में उतार कर उनके पथ पर चलने की जरूरत है.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured