मुंबई: सिलेंडर विस्फोट हादसे में पांच लोग घायल

hindmata mirror
0


मुंबई: मुंबई के विले पार्ले इलाके में मंगलवार सुबह एक सिलेंडर में विस्फोट के कारण पांच लोग घायल हो गए। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास स्थित न्यू कल्पना चॉल में सुबह छह बजे के आसपास हुई।


अधिकारी ने बताया कि 27 से 45 वर्ष की आयु के पांच लोग इस हादसे में घायल हो गये, जिन्हें पास के वी. एन. देसाई अस्पताल ले जाया गया।


घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured