महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती का फर्जी नोटिफिकेशन जारी करने पर केस दर्ज, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

hindmata mirror
0


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती का फर्जी नोटिफ़िकेशन बनाकर वायरल करने के मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने अज्ञात शख़्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस का आरोप है कि इस फेक नोटिफिकेशन के जरिए सरकार और पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों को फंसाने की कोशिश की गई. 


फर्जी नोटिफ़िकेशन पर होम डिपार्टमेंट के सचिव के नाम का उल्लेख था. इसके बाद गृहविभाग के सचिव की शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. यह मामला आईपीसी की धारा 419, 420, 465, 511 के तहत दर्ज किया गया है.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured