बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार बना रहे थे हमले की योजना

hindmata mirror
0


बॉलिवुड के दबंग सलमान खान की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद राज्य सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा बढाने का फैसला किया है. उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. अब इन दोनों व्यक्तियों की सुरक्षा में चार हथियारबंद सुरक्षा रक्षक 24 घंटे तैनात रहेंगे. 


किसकी किसकी सुरक्षा बढ़ाई गई


आपको बता दें कि किसी भी शख़्स को सुरक्षा कवर दिया जाय या नहीं इसके लिए राज्य की इंटेलिजेंस विभाग अपनी रिपोर्ट बनाती है. इसके बाद इस बात का आकलन किया जाता है कि उस शख़्स को कितना खतरा है. इसके बाद उसके आधार पर उसे सुरक्षा कवर दिया जाता है. राज्य सरकार ने बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. अक्षय कुमार को तीन पुलिस वाले तीन अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा कवर देते हैं. सूत्रों ने बताया की इस सब पर लगने वाला खर्च वही शख्स देता है, जिसे सुरक्षा प्रदान की जाती है. 


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नारवेकर को भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. मुंबई पुलिस और राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय था सलमान खान की सुरक्षा क्योंकि उन्हें लगातार दिल्ली पुलिस से सलमान खान की धमकी से जुड़ी कई जानकारियां मिल रही थीं. 



सलमान खान को किससे है खतरा


सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गिरफ्तार कई आरोपियों ने भी सलमान ख़ान को लेकर कई खुलासे किए थे. सूत्रों ने बताया को आरोपियों के बयान और जांच एजेंसियों को मिले इनपुट की एक रिपोर्ट को पुलिस ने राज्य के गृह विभाग को सौंपा था. इसके बाद ही सलमान खान को गन का लाइसेंस भी मुहैया कराया गया था. सूत्रों ने बताया की पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस ने जांच में पाया था को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार सलमान खान पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured