सलमान खान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई अमिताभ बच्चन की सुरक्षा, दी X ग्रेड की सिक्योरिटी

hindmata mirror
0


महाराष्ट्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। हाल ही एक्टर सलमान खान महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई और अब अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को X ग्रेड की सुरक्षा दी गई है। पहले अमिताभ बच्चन की सुरक्षा मुंबई पुलिस कर रही थी। वहीं सलमान खान को हाल ही Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली।


X ग्रेड की सुरक्षा में दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। इनमें से एक पीएसओ होता है। यानी अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में अब तीन पुलिसवाले अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। ऐसा ही अक्षय कुमार और अनुपम खेर की सिक्योरिटी में भी किया गया है। अनुपम खेर और अक्षय कुमार को भी एक्स ग्रेड की सुरक्षा दी गई है। वहीं सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। यानी अब सलमान के साथ हर समय 11 जवान उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे।


सलमान को Y+ और अक्षय, अनुपम और बिग बी को X ग्रेड सिक्योरिटी

Salman Khan को कुछ महीने पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। धमकी मिलने के बाद से ही सलमान ने न सिर्फ अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ली थी, बल्कि अपनी गाड़ी भी अपग्रेड करवा ली थी। महाराष्ट्र सरकार ने अब सलमान को Y+ सिक्योरिटी दी है। सलमान को भी पहले मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा मिल रही थी। इसे अब और बढ़ा दिया गया है।


किस आधार पर दिया जाता है सिक्योरिटी कवर?

किसी को भी शख्स या सिलेब्रिटी को सिक्योरिटी दी जानी है या नहीं, यह स्टेट की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है। स्टेट रिपोर्ट के आधार पर तय करता है कि किसकी जान को खतरा है और किसे कितनी सिक्योरिटी दी जानी है। सलमान खान की सिक्योरिटी भी इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि मुंबई पुलिस को पिछले काफी वक्त से एक्टर को जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी मिल रही थी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured