अंबरनाथ : महाराष्ट्र के अंबरनाथ स्थित बी-केबिन रोड इलाके में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते एक शराबी बेटे ने अपने शराबी पिता को लकड़ी के डंडे से मारकर हत्या कर दी. इस मामले पर शिवाजीनगर पुलिस थाने ने हत्यारे बेटे को माँ की शिकायत पर गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
बेटे की शादी 12 साल पहले हुई थी
अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस थाने की हद में बी-केबिन रोड इलाके किशन सूर्यवंशी अपने पत्नी और बेटे प्रकाश सूर्यवंशी के साथ रहता था. बेटा प्रकाश रिक्शा चालक हैं, माँ सब्जी बेचती हैं और पिता किशन मजदूर थे. बेटे प्रकाश की शादी 12 साल पहले हुई थी उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है .
शराब के नशे में हुआ दोनों के बीच झगड़ा
रविवार रात को माता पिता के साथ बेटा प्रकाश भोजन करने बैठा था. प्रकाश और उसके पिता किशन सूर्यवंशी दोनो के बीच दारू के नशे में झगड़ा हो गया. इसी बीच बेटे ने लकड़ी के डंडे से मारकर हत्या कर दिया. इस मामले पर शिवाजीनगर पुलिस थाने ने हत्यारे बेटे को माँ की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
