बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई है. तीन साल बाद इंडिया लौटीं एक्ट्रेस मुंबई छोड़ते वक्त काफी इमोशनल नजर आईं. इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपनी मुंबई जर्नी की एक झलक दिखाई है. जिसमें वो काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर केयर ब्रांड के प्रमोशन के लिए इंडिया आई हैं
प्रियंका ने फैंस के साथ शेयर की मुंबई जर्नी की झलक
प्रियंका ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने ये दिखाया कि, मुंबई में बिताया वक्त उनके लिए कैसा रहा और वो इवेंट में शामिल होने के टाइम कितनी इमोशनल थीं. वहीं वीडियो में उन्हें ये भी कहते हुए सुना जा सकता है. घर में रहना बहुत अच्छा है और बाबुल नाथ, चर्चगेट को देखकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा.’ इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस अपने फैंस से भी रूबरू होते हुए नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने अपनी जर्नी को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली और इंवेट में पहुंचे लोगों को टी-शर्ट भी दी.
वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा खास मैसेज
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, " ‘मुंबई का सफर पूरा हुआ..घर की बात ही अलग होती है..सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता. इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं. मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि अगर आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती.’
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द दो हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी..
.jpg)