महाराष्ट्र: मुंबई की झुग्गी बस्ती में लगी आग
November 14, 2022
0
मुंबई: मुंबई की एक झुग्गी बस्ती में सोमवार को पूर्वाह्न आग लग गयी। एक निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइकुला इलाके में के के मार्ग पर झुग्गी बस्ती में करीब साढ़े 11 बजे आग लग गयी लेकिन उससे कोई हताहत नहीं हुआ। उनके अनुसार यह आग छह-सात झुग्गियों तक सीमित है और इलाके से घना धुआं उठ रहा है।
Tags
